गुरूवन्दन के साथ हुआ छात्र अभिनन्दन

 जौनपुर। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्त के नेतृत्व में गुरूवन्दन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम बीआरपी इण्टर कालेज के सभागार में सोमवार का आयोजित किया गया। सर्व प्रथम भारत माता व स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिक्षक राजेन्द्र सिंह,  श्री मती आशा राय, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, विद्यार्थी अंकिता श्रीवास्तव, राहुल निषाद, शिल्पा, आंकक्षा सिंह, साक्षी यादव, अम्बिका, अम्बिका प्रसाद तिवारी को अलग अलग क्षेत्रों में सम्मानित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष लोकेश कुमार गुरूवन्दन छात्र अभिनन्दन पर प्रकाश डाला। डा0 तूलिका मौर्य व सतीश चन्द वर्मा प्रधानाचार्य ने अपना विचार प्रस्तुत किया। संचालन शरद पटेल किया। रमेश चन्द गुप्ता, श्याम चन्द अगहरि, अवधेश गिरी, प्रमोद श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, विमल श्रीवास्तव, डा0 रामदेव मिश्रा, देवेश उपाध्याय, चन्द प्रताप सिंह, रविन्द्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related

news 4556611824981737733

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item