कालाबाजारी के लिये गेहूं व चावल ले जा रहा व्यापारी पकड़ाया

जौनपुर। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का गेहूं व चावल बोरियों में भरकर काले बाजार में बेचने के लिये ले जाते समय ग्राम प्रधान द्वारा रंगेहाथ पकड़ लिया गया जिसे व्यापारी सहित पुलिस के हवाले कर दिया गया। ग्राम प्रधान भैरोभानपुर बाल गोविन्द द्वारा गांव के सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार द्वारा कालाबाजारी में बेचा गया सरकारी बोरियों में भरा हुआ एक बोरा गेहूं व चावल उस समय पकड़ा गया जब एक व्यापारी द्वारा सुजुकी मोटरसाइकिल पर लादकर ले जाया जा रहा था। ग्राम प्रधान श्री गोविन्द ने यह कार्यवाही ग्रामीणों से मिली सूचना पर की है। समाचार लिखे जाने तक गेहूं, चावल सहित पकड़ा गया व्यापारी थाने में बैठाया गया था। इसी बीच पूर्ति निरीक्षक केराकत का कथित सलाहकार कोटेदार पूर्ति निरीक्षक के साथ केराकत कोतवाली की गणेश परिक्रमा करते हुये देखा गया।

Related

news 5024715315846186709

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item