जमकर पीटने के बाद पुलिस ने आधी रात में कराया मेडिकलः सुरेन्द्र सोनकर
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_4.html
भाजपा नेता ने जिला व पुलिस प्रशासन पर लगाया बर्बरता का आरोप
जौनपुर।
राष्ट्र विरोधी नारे के विरोध में केराकत बंद के दौरान तिरंगा झण्डा लेकर
भारत माता व वंदेमातरम् का नारा लगाने वाले भाजपा नेता सुरेन्द्र सोनकर को
गिरफ्तार करके कोतवाली लाये जाने के बाद जिला व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ
अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस द्वारा लाठियों से जमकर पीटा गया। इसी के
साथ गिरफ्तार अन्य युवकों को भी बेरहमी पीटा गया। इस बात की चर्चा इस समय
केराकत ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद में जोर-शोर से है। फिलहाल जेल से जमानत
पर रिहा होकर आने के बाद स्वयं सुरेन्द्र सोनकर ने पत्र-प्रतिनिधि से
वार्ता के दौरान कही। अपनी आपबीती बताते हुये उन्होंने उत्पीड़न, जिला व
पुलिस प्रशासन की बर्बर कार्यवाही का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि
रात्रि में 12 बजे केराकत से जौनपुर जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल मुआयना
कराया गया। इसके बाद भोर मंे 3 बजे अस्थायी कोर्ट बनाकर सुनवाई करते हुये
सभी को जेल भेज दिया गया। श्री सोनकर का कहना है कि यह रहा जिला व पुलिस
प्रशासन का बर्बरतापूर्व रवैया जो पूरी तरह से एकपक्षीय रहा।

