लाठी जार्च के विरोध में दिया धरना


जौनपुर। विधानभवन घेराव के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिलेभर के लेखपालों ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया। इसके वजह से राजस्व के अनेक कार्य प्रभावित हो रहे है। सभा में धरना स्थल पर लाठी चार्ज का आदेश देने वाले एडीएम लखनऊ पश्चिम जयशंकर दुबे के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित किया और अनिश्चित कालीन कलम बन्द हड़ताल का समर्थन किया। उन्होने कहा कि जब तक शासनादेश जारी नही हो जाता वे कोई कार्य नहीं करेगें। अध्यक्षता कर रहे लाल चन्द श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार को झुकना पड़ेगा और शासनादेश जारी करना होगा। कहा कि लखनऊ धरने में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सदर अध्यक्ष कृष्णानन्द पाण्डेय, शाहगंज अध्यक्ष संजय कुमार, मड़ियाहूं अध्यक्ष जयशंकर, केराकत अध्यक्ष जय शंकर, बदलापुर अध्यक्ष दूधनाथ, मछलीशहर अध्यक्ष सुरेश यादव आदि ने सम्बोधित किया। संचालन हरिेकेश विश्वकर्मा ने किया।

Related

news 5619877181918200320

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item