लागू हो स्वामी नाथन आयोग की संस्तुतियां
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_3.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश किसान सभा की जनपद शाखा द्वारा 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में गुरूवार को धरना देकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वामी नाथन आयोग की संस्तुतियांें को केन्द्र और राज्य सरकार तत्काल लागू करें। 60 वर्ष तक के सभी स्त्री पुरूष, किसानों , मजदूरों , ग्रामीण दस्तकारों को 10 हजार मासिक पेशन दिया जाय। उन्होने कहा कि सरकारी और सहकारी कर्जे माफ किया जाय। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लिया जाय, नहरो में टेल तक पानी पहुंचाया जाय। खेती के लिए बढ़ी बिजली की दरें तुरंत वापस लिया जाय। अध्यक्षता कर रहे राम नाथ यादव ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा को सरकार अपने हाथ में ले तथा गन्ने का मूल्य 450 रूपया प्रति कुन्तल किया जाय बकाया भुगतान किसानों को तत्काल किया जाय। आपदा राहत प्रदेश के सभी किसानों तक राज्य और केन्द्र सरकारों की घोषणा के अनुसार पहुंचाया जाय। ऊदल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाजवादी एक्सप्रेस वे 6 लेन की बनायी जा रही है इनमें किसानों की उपजाऊ जमीन जा रही है। इनको मऊ मुहम्मदाबाद रोड से जोड़कर बनाया जाय। जिससे सरकार की योजना भी पूरी हो जाय और किसानों की जमीन भी बच जायेगी। सुभाष चन्द पटेल, कल्पनाथ गुप्ता, सालिक राम पटेल, सत्य नारायण पटेल, कृष्ण नारायण तिवारी, लालजी यादव, कुसुम राजभर, प्रसून पटेल, विजय राजभर, जगन्नाथ शास्त्री, बलराम पटेल, राम प्रताप तिवारी आदि मौजूद रहे।

