मनमानी से हटाया जा रहा अतिक्रमण

जौनपुर। नगर के पालिटेकनिक चौराहे से ओलन्दगंज रोड पर सड़क चौड़ी करण में अतिक्रमण हटाने के नाम पर मनमानी और पक्षपात किया जा रहा है। धनाड्यों और रसूखदार लोगों के दुकान और होटल का अगला हिस्सा छोड़ दिया जा रहा है जबकि अन्य तमाम दुकानदारों क शटर से सटकर खोदाई करायी जा रही है। मनमानी का आलम यह है कि सेठों की दुकानों को छोड़कर उन्हे समय दिया जा रहा है तो चाय और छोटे दुकानदारों के अगले हिस्से को खोदकर ईट सहित उठवा लिया जा रहा है। सड़क से अतिक्रमण हटाने का कोई मानक निर्धारित नहीं है। जिसने आगे बढ़कर बनाया है उसे बख्श कर जिन लोगों ने नियम के तहत अपने दुकान और मकान पीछे बनवाये है उनकी चहारदीवारी गिरवा दिया जा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। अधिशासी अधिकारी कहते है किसी का दुकान मकान नहीं गिराया जायेगा जो भी जगह खाली मिलेगी उसे चैड़ी करण में लिचया जायेगा। बिना मानक तोड़ फोड़ में कुछ धन्ना सेठ जेसीबी के चालक की जेब भर कर भी अपने दुकान मकान बचाने में सफल होते देखे जा रहे हैं। बारिश का मौसम है और नाली का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें मानकों का उल्लंघन रहा है। नालियां कम चैड़ी बनायी जा रही है जो एक बरसात नहीं झेल पायेगी। 

Related

news 878264546838202978

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item