गौतम बने युवा जिलाध्यक्ष

जौनपुर। जिला प्रभारी राजनाथ गुप्ता के आवास पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की एक बैठक आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री सुभाष अग्रहरी ने प्रदेश अध्यक्ष नीरज बोरा से विचार विमर्श कर संगठन की मजबूती हेतु गौतम गुप्ता को युवा जिलाध्यक्ष के पद पर एवं विशाल अग्रहरी को युवा जिला महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया एवं उक्त चयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संचालन नगर अध्यक्ष संजय बैंकर ने किया। बैठक में दिनेश कुमार जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, विकास शर्मा, आलोक वैश्य, अंकित गुप्ता, अजय साहू, संतोष कुमार गुप्ता, सौरव गुप्ता, चन्दन, गोपी, संदीप मोदनवाल, अजय जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

news 1393349551081374494

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item