अपहृत बालिका का नहीं लगा सुराग
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_97.html
जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के अद्दोपुर गांव से अपहृत बालिका के नामजद आरोपी को पुलिस दो माह बाद भी गिरफ्तार करने तथा लड़की को बरामद करने में असफल रही। ज्ञात हो कि बीते 02 जुलाई को गांव के ही अरविंद सरोज पड़ोस की एक बालिका को लेकर फरार हैं । सूचना परिजनो ने थाने पर दे कर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है लेकिन पुलिस न तो बालिका को खोज सकी और न ही नामजद अभियुक्त को ही गिरफ्तार करने मे सफल हुई । पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय उसे ही रोज थाने बुलाकर बैठाए रहती है। पुलिस के क्रियाकलापों से साफ हो जाता है कि पुलिस ने आरोपी को खुली छूट दे रखी है। जो भी हो लेकिन पीड़ित परिवार की अनहोनी की आशंका से सशंकित है।लोगो का मानना है कि जब नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने मे पुलिस को इतना समय लग रहा हैं तो किसी अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने में कितना समय लगेगा सहज अन्दाजा लगाया जा सकता है ।

