सेध लगाकर तीन लाख की चोरी

जौनपुर । जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के आदीपुर गांव में चोरों ने पक्के मकान में सेंध लगाकर लगभग तीन लाख रूपये के सामान पर हाथ फेर दिया। इन दिनों उक्त मकान पर सिर्फ एक महिला ही रहती है। परिवार के सभी सदस्य मुम्बई में रह रहे है। उक्त गांव निवासी ब्रह्मदेव दुबे के मकान में गुरूवार की रात चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घर पर उनकी माता धनवन्ति देवी ही रहती थी, शेष परिवार के सदस्य रोजी रोजगार के सिलसिले में मुम्बई शहर में रह रहे है। बहुयें भी साथ में मुम्बई चली गयी है और उनका गहना आदि घर पर ही था। गुरूवार की रात धनवन्ति देवी रोज की भांति मकान के बरामदे में सोयी थी। इधर चोर ने नकाब लगाकर घर में घुसे और आराम से घर को खंगाला। चोरी गयी सामानों में बर्तन, कपड़ा, जेवरात आदि लेकर चोर चंपत होने में सफल रहे। सुबह जब अगल-बगल के लोगों ने देखा कि घर से 500 मीटर की दूरी पर बख्शे टूटे है तब जाकर लोगों को चोरी का पता चल सका। थानाध्यक्ष नेवढ़िया को घटना की जानकारी दे दिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल किया।

Related

news 4534235422966449536

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item