आशा कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_40.html
जौनपुर। आशा कार्यकर्ता वेलफेयर एशोसिएशन की जिला इकाई ने प्रशिक्षण का भुगतान न होने को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। एशोसिएशन की जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी र्शा ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों मेहनत का मानदेय नहीं दिया जा रहा है और अपना हक मांगने पर प्रताड़ित किया जाता है। उनका कई प्रशिक्षण न होने के कारण जिला व ब्लाक का प्रशिक्षण रूका है। जबकि इसकी सूचना दो वर्ष पहले ही दिया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। न ही 7 व 8 को ट्रेनिंग करायी गयी जिससे उन्हे कार्य करने में बाधा हो रही है। उन्होने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो वे अनिश्चित कालीन धरना देने पर विवश होगी। इस अवसर पर सुनीता देवी, गीता, सुषमा, मीना, सरोजा, चिन्तामणि, सुदामा, ज्ञानती, मीरा, रेखा, कमला, वीणा सहित सैकड़ों कार्यकत्रियां मौजूद रही।

