कम्प्यूटर संस्थान में दरवाजा तोड़कर चोरी

जौनपुर। थाना लाइन बाजार अन्तर्गत मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय के परिसर में एक कम्प्यूटर संस्थान में दरवाजा तोड़कर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार को सुबह जब संस्थान के लोग पहुँचे तो दरवाजा टूटा देखा तो वे अवाक रह गये। अन्दर जाकर देखा तो मोबाइल, कम्प्यूटर, लैपटाप व उससे सम्बंधित सामान गायब था। संस्थान के लोग जब इसकी सूचना टीडी कालेज पुलिस चैकी पर देने गये तो वहाँ पर ताला बन्द था। इसके बाद चोरी की सूचना थाना लाइन बाजार पर दी गयी। ज्ञात हो कि टीडी कालेज से लेकर बीआरपी कालेज तक दर्जनों निजी संस्थायें एवं कोचिंग क्लासेस सुबह से लेकर शाम तक संचालित होती है। एक महाविद्यालय से लेकर कई छोटे बड़े विद्यालय एवं इंटर कालेज इस रोड पर है। टीडी महाविद्यालय मे आये दिन हो रही मार पीट तथा गैगवार को देखते हुए टीडी कालेज पुलिस चैकी का निर्माण करवाया गया था। अभी कल ही एक छात्र नेता अवैध असलहे के साथ टीडी महाविद्यालय के परिसर से गिरफ्तार हुआ था। एक हफ्ते पहले सड़क हादसे मे टीडी इंटर कालेज का एक छात्र की मृत्यु हो चुकी है। इन सबमें  पुलिस की लापरवाही खुलकर सामने आई थी । छात्रों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन भी किया था लेकिन  पुलिस अपने कार्य व्यवहार मे कोई बदलाव नही कर रही है। टीडी कालेज की बंद पड़ी पुलिस चैकी के बाबत जब थाना लाइन बाजार पर पता किया गया तो पता चला कि दरोगा मीटिंग के लिए बुलाये हैं और चैकी पर एक भी सिपाही या होम गार्ड के जवान को तैनाती रही रही।

Related

news 6632690928125636833

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item