चोरो ने सेधमारी करके उड़ाया पांच लाख का माल, पीड़ित का पुत्र हिरासत में

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरो ने एक मकान में सेधमारी करके पांच लाख रूपये के गहने कपड़े व कीमती सामानो पर हाथ साफ कर दिया। सूबह इसकी भनक लगते ही परिजनो के होश उड़ गये। सूचना मिलते ही जफराबाद थाने की पुलिस और सीओ सिटी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। मौके पर डाग स्वायर्ड टीम को बुलाया गया। खोजी कुत्ता उधर सुघने के बाद पीड़ित के बेटे के पास ही जाकर रूक जाता था। पुलिस उसे अपने हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।
जफराबाद थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव के निवासी विद्या सिंह का पूरा परिवार कल रात खाना खाने के बाद सो गया। रात में अज्ञात चोरो घर के पीछे से पक्के मकान में सेधमारी करके घर में रखा बाक्श उठा ले गये। बाक्श को घर से दो सौ मीटर दूरी पर धान की खेत में ले जाकर उसमें रखा तीन सोने की हार दौ चांदी की पायल दो सोने की सिकड़ी 1 अगूठी एक नथिया एक मंगल सूत्र आठ विछिया और 13 हजार पांच सौ रूपये उठा ले गये। सूबह इसकी जानकारी परिवार वालो को हुई तो उनके पैरो से जमीन ही खिसक गयी। पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना पर जफराबाद थाने की पुलिस सीओ सिटी पूरे लावलश्कर के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। डाग स्वायर्ड टीम पहुंची। टीम का कुत्ता इधर उधर सूघने के बाद मकान मालिक के बेटे संतोष सिंह के पास जाकर रूक जाता था। शक होने पर पुलिस ने संतोष को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।


Related

news 6420978479314665369

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item