एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_951.html
जौनपुरI भारतीय जनसंघ के संस्थापक व एकात्म मानववाद के
प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं
द्वारा खरका कालोनी पार्क में पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर श्रध्दा सुमन
अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया और एक गोष्ठी का आयोजन
जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया जिसका संचालन
जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह ने कियाI
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा की कुछ लोग सिर्फ समाज बदलने के लिए जन्म लेते हैं और समाज का भला करते हुए ही ख़ुशी से मृत्यु को गले लगा लेते हैं, उन्ही में से एक दीनदयाल उपाध्याय जी भी थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के लोगों को ही समर्पित कर दिया, पंडित दीनदयाल जी एकात्म मानववाद के प्रणेता थे जिन्होंने पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया थाI उन्होंने कहा की दीनदयाल उपाध्याय जी जो सपना संजोया था उसे आज देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी गरीबों किसानों के लिए जनकल्याणकारी योजनायें चलाकर उन्हें पूरा कर रहे हैं, केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनायें अंतिम वर्ग के व्यक्ति तक पहुँच रहीं हैंI

पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, बांकेलाल सोनकर ने कहा
की दीनदयाल जी का प्रारम्भिक जीवन दीन हीन और गरीबों की सेवा से जुड़ा रहा
है, समाज के अनुन्नत वर्ग को समुन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ाना ही एकात्म
मानव दर्शन की सफल परिणति होगी, गरीबों की सेवा ही पंडित दीनदयाल जी के लिए
विनम्र श्रधांजलि होगी, सभी कार्यकर्ताओं को एकात्म मानववाद दर्शन जानने
की आवश्यकता हैI
पूर्व जिलाध्यक्ष इश्वर देव सिंह, हरिश्चन्द्र सिंह ने कहा की
पंडित दीनदयाल जी राजनीति में भारतीय संस्कृति एवं परम्परा के प्रतिनिधि
थे, उनका स्थान सनातन भारतीय प्रज्ञा प्रवाह को आगे बढाने वाले
प्रज्ञा-पुरुषों में अग्रगण्य है, सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति
पंडित उपाध्याय जी के विचारों में देश की मिटटी की सुवास को अनुभव किया जा
सकता है, वह वास्तव में राजनीति में ऋषि परम्परा के मनीषी थेI
उक्त अवसर पर राम सिंह मौर्या, सतीश दूबे, गिरीश चन्द्र यादव,
संदीप तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, सुनील सेठ, पियूष गुप्ता, राजवीर
दुर्गवंशी, मनोज दूबे, अभय राय, राजू दादा, डॉ.आर एन त्रिपाठी, सूर्य
प्रकाश सिंह, रविन्द्र नारायण सिंह, दिनेश सिंह बब्बू, नीरज सिंह,
धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, सुधांशु सिंह, मंजू उपाध्याय, राम आसरे सिंह, विनय
सिंह, अमित कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह,आशीष गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव,
संतोष मिश्रा, नंदलाल यादव, अमित श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, शहंशाह हुसैन
रिज़वी, राजमुर्ती सरोज, अभिषेक भारद्वाज,आदि लोग मौजूद रहेI
उधर सासंद
डॉ के पी सिंह के जज कालोनी स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर जनसंघ से संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर एक गोष्ठी का
आयोजन जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया जिसमे
कार्यकर्ताओं द्वारा उनके महान कर्मों को याद करते हुए उनके चित्र पर
श्रध्दा सुमन अर्पित किया गया, गोष्ठी संचालन नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने
कियाI
गोष्ठी को डॉ आर.एन त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा की
पंडित दीनदयाल जी का सम्पूर्ण जीवन त्याग, तपस्या के साथ-साथ सरलता,
विनम्रता सादगी और देशभक्ति का स्वरुप था, वे वेशभूषा, विचारों और अपने
चिंतन में पुर्णतः भारतीय थे, उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगाकूल
रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील
विचारधारा दीIउन्होंने कहा की किसी भी राष्ट्र का विकास तभी होगा जब उस देश
के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का विकास होगा उसी विचारधारा को लेकर
भारतीय जनता पार्टी चल रही है
उक्त अवसर पर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, कृष्णा कुमार सिंह,
कृष्ण कुमार जायसवाल, विनोद तिवारी, विनय सिंह, भगवत पाण्डेय, नीरज सिंह
आदि लोग मौजूद रहेI
Attachments area