राष्ट्रीय प्रतीकों की शोभायात्रा 1 नवम्बर को निकलेगी
https://www.shirazehind.com/2016/10/1.html
जौनपुर। राष्ट्रीय प्रतीक सम्मान समारोह आगामी 1 नवम्बर को सुनिश्चित हुआ जिस दिन राष्ट्रीय प्रतीको की भव्य शोभायात्रा भी निकाली जायेगी। उस दिन प्रातः 11 बजे भण्डारी रेलवे स्टेशन से चलने वाली शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुये पचहटियां तिराहे पर स्थित राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तम्भ पर पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो जायेगी। इस आशय की जानकारी देते हुये बताया कि यह कार्यक्रम सम्राट अशोक क्लब की जनपद शाखा के बैनर तले आयोजित है। उक्त अवसर पर नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील हुई है।

