बीयर की दुकानों पर खुलेआम हो रही ओवर रेटिंग

लोगों का आरोप- दुकानदारों को प्राप्त है विभागीय वरदहस्त
    जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के ठण्डी बीयर की दुकानों में इस समय मनमाने ढंग से ओवर रेटिंग की जा रही है। मनमाने ढंग से धनउगाही सरकारी मूल्य से काफी अधिक लिया जा रहा है। लोगों ने विभाग नहीं, बल्कि जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है, क्योंकि विभागीय लोगों की मेहरबानी से ही यह होता है। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो बोतल पर निर्धारित 133 रुपये की जगह 150 रुपये लिया जा रहा है। आसानी से देखा जा सकता है कि इन दिनों मछलीशहर तहसील क्षेत्र के सभी बीयर की दुकानों पर कालाबाजारी का मामला है। इसको लेकर ग्राहक परेशान हैं लेकिन उनका सुनता ही कौन है। दुकानदार से कहने पर वह बहस करने लगता है। इतना ही नहीं, यह भी कहता है कि लेना हो तो लो, वरना चले जाओ। इससे कम नहीं होगा। यह भी कहता है कि यह रेट तो 6 महीने से चल रहा है। लोगों का आरोप है कि आबकारी विभाग के निरीक्षक जांच करने के लिये आते हैं लेकिन अपनी जेब गर्म करके चले जाते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यानाकृष्ट कराते हुये इस पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Related

news 3859449388534625863

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item