शिविर में उपभोक्ताओं व किसानों को दी गयी जानकारी

 जौनपुर। यूबीआई सिकरारा व कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय बाजार में वित्तीय जागरूकता अभियान के तहत शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को बैंक के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। इस मौके पर मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी प्रीति तिवारी ने कहा कि हर नागरिक का आधार कार्ड व बैंक में खाता होना जरुरी है। सरकार द्वारा जो भी योजनाएं संचालित हो रही हैं, उसमें आधार कार्ड व बैंक खाता होना जरुरी है। शाखा प्रबंधक बीके मेहर ने कहा कि अपरिचित आदमी को कभी भी अपना एटीएम का कोड कत्तई न बतायें। फर्जी काल के जरिये कुछ लोग आपसे बैंक का डिटेल लेकर पैसा हेरा-फेरी कर लेते हैं। आपको इन फर्जी काल करने वालों से सावधान रहना होगा। विभागीय उच्चाधिकारी सीबी मिश्रा व सुखविंदर बीडी फुलोरिया ने ऋण के लेन-देन के बारे में बताया कि किसान पुराने कर्ज को चुकता कर आसान किश्तों पर नया ऋण तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में ग्राम प्रधान बैजनाथ यादव, बांके लाल निषाद, अजय मोदनवाल, प्रहलाद सिंह, सत्यानन्द सिंह, विनय यादव सहित कई गांव के प्रधान, बीडीसी मौजूद रहे।

Related

news 7164007179083929634

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item