लोक अदालत में 1315 लोग लाभान्वित

जौनपुर ।  जनपद न्यायाधीष नन्दलाल की अध्यक्षता में  शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायपालिका के अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारी प्राधिकरण के सदस्य, अधिवक्तागण व भारी संख्या में वादकारीगण उपस्थित रहे। इस  लोक अदालत में विभिन्न अदालतों के माध्यम से 1084 वादों का निस्तारण कर 1315 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। लोक अदालत में दीवानी के 17 वाद, नगरपालिका परिशद के 84 वाद, लघु अपराधिक के 670 वाद, राजस्व के 262 वाद, भरण पोशण के 8 वाद, स्टैम्प एक्ट के 13 वाद, विद्युत के 21 वाद, उत्तराधिकार के 2 वाद, एम.ए.सी.पी. के 7 वाद यानी कुल 1084 वाद निस्तारित किये गये।  लघु अपराधिक वादों में बतौर अर्थदण्ड के रूप में रू0 1,11,085 जमा कराया गया विपक्षी द्वारा  वैवाहिक मामलों से संबंधित वादों का निस्तारण कर सुलह के रूप में प्रथम पक्ष को रू0 5,15,000 की राषि दिलाई गयी। स्टैम्प वादों में रू0 2,84,400 स्टैम्प कमी की पूर्ति कराई गई। उत्तराधिकार वादों में रू0 6,87,460 के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश निर्गत किये गये। मोटर दुर्घटना से पीड़ित व्यक्तियों को प्रतिकर के रूप में रू0 25,60,000 की राशि दिलाई गई।

Related

featured 7688999070290752902

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item