टाटा मैजिक पलटी एक महिला की मौत , 15 यात्री घायल




जौनपुर। जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र भीलपुर पुलिस चौकी के पास सवारियों से भरी एक टाटा मैजिक पलट जाने से एक बृध्द महिला की मौत हो गयी 15 सवारियां घायल हो गयी। आनन फानन सभी को जिला अस्पताल लाया गया है। यहां पर इलाज किया जा रहा है। घायलों में तीन की हालत नाजुक बतायी जा रही है।
आज दोपहर एक टाटा मैजिक गाड़ी सुजानगंज से जौनपुर के लिए 16 सवारियां लेकर जौनपुर तरफ रवाना हुई। यह वाहन जैसे ही भीलमपुर पुलिस चैकी के पास पहुंची तो तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रीत होकर पलट गयी। इस हादसे 70 वर्षीय सहदेई की मौके पर ही मौत हो गयी। 15 लोग घायल हो गये। स्थानीय जनता खुद वाहन में फंसे घायलो को निकालकर दूसरे वाहन से जिला अस्पताल भेजा। उधर खबर मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेने के बाद अपनी जांच शुरू कर दिया है।
घायल होने वालो में छोटे लाल अजय चमेला देवी राम प्रसाद रिकी मैन बहादुर प्रेमा देवी सुमित्रा शामिल है।

Related

featured 790797690591543701

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item