आग से बैक राख, 20 लाख की क्षति

  
जौनपुर । जिले के  भारतीय स्टेट बैंक की केराकत शाखा में आग लगने से कंम्युटरों सहित 20 लाख रूपये का सामान जलकर राख हो गया।बताते हैं कि शनिवार को भोर साढ़े चार बजे बैंक में बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी। आस पास के लोगों ने देखा तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना से अवगत कराया । शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ओझा ने बताया कि पुलिस नागरिकों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। अग्निशमन दल आग बुझाने तक नहीं पहुंचा। इस अग्निकाण्ड में कंप्युटर , काउण्टर , आलमारी, के साथ केबिल धूं-धंू कर जलने लगा। धुआं देखकर बैक के गार्डाे ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आस पास के लोगों ने खिड़की से पानी फेककर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर वाराणसी रेन्ज के सिक्योरिटी आफिसर ने पहुंचकर जांच पड़ताल किया। तीन कंप्युटर, पांच एसी, तीन सीसी कैमरा, पूरी वाइरिंग सहित बिजली का ट्रान्सफार्मर जल कर राख हो गया। बैक के गार्ड महेन्द्र कुमार, विरेन्द्र कुमार यादव ने जान पर खेलकर लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस घटना में बैक की पूरी बिल्डिग को कोयले के रूप में परिवर्तित हो गयी है।

Related

news 1510272278073005425

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item