डेंगू से दो मौत ,तीन पीड़ित
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_792.html
जौनपुर। जिले में डेंगू से पीड़ित एक किशोरी समेत दो लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य पीड़ितों का उपचार चल रहा है। जिले के केराकत क्षेत्र के कटहरी गाँव में डेंगू से पीड़ित परियावा निवासी 15 वर्षीया किशोरी की कल मृत्यु हो गई जबकि अनुराग , संगीता और यशवंत का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है। ज्ञात हो कि जिले में अब तक दो दर्जन लोगों की डेगू से मौत हो चुकी है लेकिन बचाव और उपचार के नाम पर सरकारी अस्पतालों में मजह खानापूर्ति की जा रही है मजबूरन पीड़ितों को दूसरे जिले में जाकर इलाज कराना पड़ता है। यह महामारी बढ़ती जा रही है लेकिन शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
