विरोधियों को मुंह तोड़ जबाब देगें

जौनपुर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की एक बैठक सद्भावना पुल पर दुर्गा माता के मन्दिर पर जिलाध्यक्ष संदीप यादव की अध्यक्षता में हुई। उन्होने कहा कि 23 नवम्बर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सभी शिक्षा मित्र एक जुट होकर संगठन का सहयोग करें। सुप्रीम कोर्ट में देश के जाने माने अधिवक्ता पी चितम्बरम् पूर्व वित्त मंत्री भारत सरकार को हायर कर विरोधियों को मुंह तोड़ जबाब दिया जायेगा और हर हाल में समायोजन को बचाने का प्रयास किया जायेगा। विरोधियों द्वारा बार शिक्षा मित्रों के लिए याचिकायें डाली जा रही है। जिसपर संगठन की पैनी नजर है। असमायोजित शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ोत्तरी की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा जल्द की जायेगी। शिक्षा मित्र धैर्य न खोये संगठन का सहयोग करें। संचालन करते हुए जिला मंत्री छोटे लाल गौतम ने कहा कि महिला शिक्षा मित्र सहयोग के लिए आगे आये। दिनेश गौतम, योगेश यादव, सुबेदार, मोहम्मद अब्बास, ओम प्रकाश, जयचन्द आदि मौजूद रहे।

Related

news 728616577038391331

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item