गरीब कन्याओं को प्रदान किया भोजन

जौनपुर। जय मां काली सिद्ध पीठ सेवा संस्थान ग्राम औका में दीपावली के अवसर पर संस्था के संस्थापक अनुभव महराज ने शनिवार को गांवांे में जाकर गरीब कन्याओं को भोजन व दवायें वितरित किया। संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने इस कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अनुभव महराज ने कहा कि गरीबों की यथा संभव मदद समय समय पर करते रहेगें। उन्होने कहा कि जिस प्रकार से गौ माता का दूध पान करके बड़े हो रहे हैं उसी प्रकार से गो माता पर हो रहे अत्याचार को रोकने का प्रयास करें। संसांर में विलुप्त हो रहे सनातन धर्म को बचाने का कार्य भी हम सब पर है। गाय से दूध मक्खन ग्रहण करते है लेकिन कन्या भ्रूण हत्या को बन्द नहीं किया गया तो अपने पुत्रों की शादी कहां कर पायेगें। कन्या ही घर परिवार को रोशन करती है। अगर गर्भपात नहीं रूका तो कल शादी का संकट खड़ा हो जायेगा।

Related

news 8029362123776912308

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item