85 वर्ष की हुई श्री सीताराम धर्ममण्डल की रामलीला

   जौनपुर। जनपद के ऐतिहासिक श्री सीताराम धर्ममण्डल की रामलीला आज 85 वर्ष की हो गयी जहां पात्रों में अधिकांश सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक लीला का मंचन करते हैं। गांव में ही स्थायी बने रामलीला मंच पर शुरू होने वाले मंचन को देखने के लिये काफी दूर तक के लोग जुटे। लीला का उद्घाटन पूर्व अध्यक्ष विमल कृष्ण श्रीवास्तव ने किया जहां उपस्थित लोगों ने मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का जयघोष किया। इस रामलीला की मान्यता है कि इसके सभी पात्र गांव के हैं जो सरकारी व गैरसरकारी विभागों में ऊंचे पदों पर आसीन हैं लेकिन लीला खेलने के लिये वे छुट्टी लेकर घर आ जाते हैं। लीला के उद्घाटन अवसर पर अरूण श्रीवास्तव एडवोकेट, कौशल सिन्हा, श्यामजी सिन्हा, पवन श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव एडवोकेट, जितेन्द्र श्रीवास्तव, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सिन्हा, सुनील कुमार प्रधान, पिं्रस श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, अनुराग जी, अमित कुमार, किशन अनूप, डा. अजय श्रीवास्तव, वैभव नरेन्द्र, पुनीत श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, आनन्द श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Related

news 5452757744225154295

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item