समाज सेवा के लिए बड़ा होना चाहिए दिल :राकेश श्रीवास्तव

 जौनपुर। समाज सेवा करने का सबसे बड़ा साधन हमारा दिल होना चाहिए, जो इसके असली हकदार ये दिब्यांग बच्चे हैं। जिनमें भगवान ने कुछ कमीं कर रखी है। हम उस कमी को पूरा तो नही कर सकते परन्तु इनकी सेवा करके इन्हें खुश रखने का प्रयास जरूर कर सकते है।
        उपरोक्त बाते समाजसेवी कर्मचारी नेता राकेश कुमार श्रीवास्तव ने डायट परिसर स्थित आवासीय दिब्यांग बच्चों के शैक्षणिक कार्यक्रम में कही। उक्त कार्यक्रम में राकेश श्रीवास्तव ने दिब्यांग बच्चों के बैठने के लिए 9 सेट डेस्क बेन्च व तीन सीलिंग फैन बच्चों को प्रदान किया। उक्त अवसर पर उपस्थित जेठपुरा के प्रधान हरिवंश यादव द्वारा बच्चों में फल व मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम को पत्रकार संजय अस्थान, बबलू सारंग, किरन जायसवाल आदि लोगों ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर संतोष यादव, शशिधर उपाध्याय, नरेन्द्र पासवान, सतीश, शक्ति सिंह, फुलगेना व विन्दू यादव, सन्तरा देवी, पत्रकार श्यामरतन श्रीवास्तव, इन्द्रजीत सिंह मौर्य सहित सतेन्द्र मिश्रा, मुन्नीलाल व पप्पू आदि लोग मौजूद रहे। मंजू पासवान जिला समन्वयक समेकित शिक्षा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन रंगनाथ द्विवेदी ने किया।

Related

news 8251160166467592139

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item