बारिश के साथ तेज हवाओ ने तोड़ी किसानों की क़मर
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_120.html
जलालपुर(जौनपुर) क्षेत्र के विभिन्न गांवो में शनिवार की शाम को बारिश के साथ तेज
हवाओ के चलते से किसानों की खड़ी फसले बर्बाद हो गयी। किसान अपनी खड़ी फसल
को गिरा देख बेहाल हो गये। बताते हैं कि भारी वर्षा तथा तेज हवाओं के चलते
अपनी तैयार फसलों की तबाही का मंजर देख किसानों के अरमानों पर पानी फिर
गया एक तरफ जहां मक्का गन्ना और बाजरा अरहर बजरी आदि फसल को भारी क्षति
पहुंची वहीं दूसरी तरफ धान की तैयार खड़ी फसल गिरकर पानी में बर्बाद हो
गयी। अपनी तैयार खड़ी फसल को खेत में गिरा देख कर किसानो के आंखों में आंसू
छलक गये। ताला मझवारा गाँव निवासी महन्था यादव ने बताया कि विगत वर्ष हम
लोग मौसम की मार से जूझ रहे थे वही तैयार फसलों को देखकर काफी उम्मीद लगाए
बैठे थे परन्तु पलक झपकते ही सारे अरमान टूट कर बिखर गये।तालामझवारा गाँव
सहित बीबनमऊ, महिमापुर, लालपुर, प्रधानपुर, दरवेशपुर, नेवादा, हरीपुर, ऊदपुर, ईजरी
,मनहन आदि गांवो में किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गयी।

