7वी मोहर्रम पर हुआ अंगारो पर मातम

जौनपुर। करंजाकलां ब्लाक के करंजाखुर्द में 7वी मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। दरोगा जी के इमामबारगाह में मजलिस हुई। मजलिस में नवाज़ हैदर व उनके हमनवां ने सोज़ख़्वानी की और मोलवी सैय्यद मोहम्मद शोज़फ् आब्दी ने जनाबे हज़रत कासिम अ0स0 की मुनासबत से अपनी तकरीर में इरशाद फ़रमाया जो काफ़िला इमाम हुसैन अ0स0 मदीने से 28 रजब को लेकर चले थे 2 मोहर्रम को वारीदे कर्बला हुआ और 7 मुहर्रम से ख्यामे हुसैनी का पानी बंद हो गया 10 मोहर्रम को जब सारे असहाब और अंसार शहीद हो गए। इमाम हसन अ0स0 के बेटे हज़रत कासिम अ0स0 भी जंग के लिए तैयार होने लगे जबकि आज मेहँदी की रस्म थी फिर जंग की इजाज़त चचा इमाम हुसैन अ0स0 ली और मैदान में अपने से बहादुर दुश्मनो से लड़े और वासिले जहन्नम किया और फिर दुश्मन की फौज ने चारो तरफ से घेर कर तन्हा जनाबे कासिम को शहीद कर दिया जब जनाबे कासिम ने चचा इमाम हुसैन अ0स0 को आवाज़ दी और जब इमाम हुसैन अ0स0 जब करीब पहुंचे तो देखा एक अकेले  कासिम को सारी फौज घेरे हुए है तब इमाम ने हमला करके फौज को दूर भगाया इसी भगदड़ में जनाबे कासिम का लाशा पामाल हो गया।मजलिस के बाद मोकामी अंजुमन शमशीरे हैदरी सादात ने जनाबे कासिम की मेहंदी ताबूत निकाला जुलूस में अलम हज़रत अब्बास अ0स0 का निकाला गया और पूरे गांव में गश्त किया गश्त करते हुए गांव के इमामबारगाह के मैदान में अंगारे का मातम किया और जुलूस में सुल्तान हैदर ,आज़म ज़ैदी , असलम ज़ैदी, सलमान हैदर,हसीन भाई,वसी हैदर,मिसमं हैदर,फैजान हैदर,तशशन भाई,शिराज़ हैदर ज़ैदी,इमरान ज़ैदी,शकील ज़ैदी,शानू गांधी,आज़म आब्दी,विनोद यादव,पंकज, और गांव दूर से आये हुए मोमनीन मौजूद थे।

Related

featured 6932674008436763643

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item