हौसला बुलन्द पशु तस्करो ने युवती को किया अगवा

पुलिस से बचने के लिए किया फायरिय सभी पुलिस कर्मी सुरक्षित
मछलीशहर। पशु तस्करो का हौसला पूरी तरह से बुलन्द है और मनमानी ढंग से तमाम वारदात करके पुलिस को खुली चुनौती देते हुए भागने में सफल हो जा रहे है और पुलिस के तमाम कोशिश के बाद भी पशु तस्कर पुलिस के हत्थे नही चढ़ पा रहे है। जिसका जिगता जागता उदाहरण शनिवार को भोर में देखने को मिला जहा पर 2 पिकप सवार हौसला बुलन्द पशु तस्करो सड़क पर मार्निंग वाक करने घर से निकली युवती को अगवा करके भागने लगे।युवती द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना देते हुए पशु तस्करो का पीछा करने लगे और पुलिस भी जान पर खेलते हुए युवती को सकुशल बरामद करने में सफल रही।
            बताते है कि कोतवाली क्षेत्र के नेता नगर में एक युवती रविवार को भोर में 5 बजे के आस पास मार्निग वाक् करने के लिए घर से बाहर निकली और सड़क पर जाते समय जंघई की तरफ से आ रहे 2 पिकप सवार पशु तस्कर युवती की मुह दबाकर अगवा कर भागने लगे।अपने आप को अगवा होते देख युवती ने सूझबूझ का परिचय देते हुए शोर मचाने लगी और युवती की चीख पुकार सुनकर अगल बगल के लोगो के होश उड़ गए और चारो तरफ शोर मचाते हुए पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बाइक से पीछा करने लगे।ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी होते ही कोतवाल डीएन उपाध्याय ने एसआई सकीर अहमद विनोद सिंह सहित सभी एसआई एंव कोबरा पुलिस भी सक्रिय करते हुए रास्ता सील कर दिया।उधर ग्रामीणों व् पुलिस द्वारा पीछा करते देख पशु तस्कर की एक पिकप बरईपार की तरफ दूसरी जौनपुर की तरफ भागने लगे और ग्रामीण भी पुलिस के साथ मिलकर बेखौफ पशु तस्करो का पीछा करते रहे जब पशु तस्कर अपने आप को घिरा देखा तो पुलिस से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग करने लगे लेकिन पुलिस भी अपनी जान की बाजी लगाते हुए हार नही माने और पिकप सवार पशु तस्करो को पकड़ने के लिए पूरा प्रयास करने लगे।पुलिस पर फायरिंग का भी असर नही पड़ता देख दो पिकप में सवार पशु तस्कर लोगो का घ्यान बाटने के लिए एक गाडी कंधीघाट की तरफ व दूसरी गाडी जौनपुर की तरफ भागने लगे। जिसके बाद कुछ पुलिस व ग्रामीण भी अलग अलग होकर दोनों गाडियो का पीछा करने लगे। अपने आप को चारो तरफ से घिरा देख पशु तस्कर मेन सड़क से अलग होकर मनिकापुर में पहुचने पर युवती को सड़क पर धकेल कर भागने में सफल रहे और दूसरी पिकप जिस पर पशु लदे थे वह पिकप कंधी में पुलिस द्वारा घिरी देख अनियंत्रित हो कर पलट गयी।उधर युवती के सकुशल मिल जाने पर पुलिस व ग्रामीण दोनों ने राहत की सास लिए।युवती के मिल जाने के बाद परिजन कोई भी कार्यवाही नही करने का फैसला किये।जिसके बाद परिजनों द्वारा कोई तहरीर न देने पर मुकदमा पंजीकृत नही हो सका।इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाल डीएन उपाध्याय ने पशु तस्करो द्वारा फायरिंग किए जाने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि लोगो द्वारा समय से सुचना देने पर युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया उधर क्षेत्र के लोगो ने पुलिस के साहस को भूरि भूरि प्रशंशा करते हुए कहा सुचना मिलते ही पुलिस के सक्रिय होने से युवती सकुशल बरामद हो सकी।

Related

featured 8703616677498819441

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item