दशहरे में तीसरी बार विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल बदला

मछलीशहर। तहसील क्षेत्र में विधुत आपूर्ति का नया शेड्यूल लागू किया गया ।दशहरे में तीसरी बार शेड्यूल में परिवर्तन किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है ।
      अवर अभियन्ता विधुत विकास यादव ने बताया कि नये शेड्यूल के अनुसार रविवार  मध्यरात्रि 1 बजे से दूसरे दिन 3 बजे अपरान्ह तक लगातार विद्दुत आपूर्ति की जायेगी ।अग्रिम आदेश तक यही शेड्यूल लागू रहेगा ।दशहरे के दौरान तीसरी बार शेड्यूल बदला है । पहले दो पालियों में विधुत आपूर्ति होती थी ।एक अक्टूबर को जारी शेड्यूल के अनुसार अपरान्ह 4 बजे से 10 बजे रात तक व रात 1 बजे से 9 बजे सुबह तक , 4 अक्टूबर को जारी शेड्यूल के अनुसार अपरान्ह 1:15 बजे से रात 7:15बजे तथा रात 1:30 बजे से सुबह 9:30बजे तक आपूर्ति की जाती थी । दशहरे के समय नगर व ग्रामीण क्षेत्र में एक ही शेड्यूल लागू किया गया है । 14 घण्टे आपूर्ति का आदेश तो है बीच बीच में हो रही कटौती के कारण बमुश्किल मात्र 5 से 10 घण्टे ही आपूर्ति मिल रही है ।बार आपूर्ति में परिवर्तन से उपभोक्ताओं में आक्रोश है ।

Related

featured 4524243375014944316

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item