जेसीआई जौनपुर ने कराया डांडिया महोत्सव

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर ने नवरात्रि के पावन अवसर पर सप्तमी के दिन त्याग संस्था कोतवाली चौराहा के पण्डाल में सर्वप्रथम मां की आरती की। इसके बाद जेसीआई द्वारा डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें माता के भजन की धुन पर पूरा जेसीआई परिवार एवं त्याग संस्था के पदाधिकारियों ने गुजरात डांडिया के तर्ज पर डांडिया की मस्ती में झूमे। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पुरूष, महिलाएं एवं बच्चों ने डांडिया महोत्सव का भरपूर आनन्द उठाया। इस अवसर पर अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी, सचिव आलोक सेठ, संयोजक अभिताष गुप्ता, निवर्तमान मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, जोन ऑफिसर केके जायसवाल, धर्मेन्द्र सेठ, अजय गुप्ता, संजीव जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, मृत्युंजय सिंह, राजेन्द्र सेठ, अतुल गुप्ता, जेसीरेट रत्ना सेठी, अनीता सेठ, स्वर्णिमा जायसवाल, किरन सेठ, ज्योति जायसवाल, एकता गुप्ता आदि ने डांडिया की धुन पर डांडिया किया।

Related

featured 7349215561090321764

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item