सात मोहर्रम का मेंहदी का जुलूस उठा

जौनपुर। जौनपुर अजादारी कौसिंल के मुख्य कार्यालय हुसैनिया नकी फाटक मल्हनी पड़ाव पर शब में सात मोहर्रम का कदीमी जुलूस निकाला गया। जिसकी मजलिस को आली जनाब मौलाना ताबिश साहब ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि सात मोहर्रम जनाब-ए-कासिम जो कि दूसरे इमाम इमाम हसन (अ.स.) के बेटे थे। सात मोहर्रम को ज्यादातर मजलिसों में हजरत कासिम का जिक्र किया जाता है। हजरत कासिम के मसायब को सुनकर उपस्थित जनसमूह गमगीन हो गया। मजलिस के बाद अलम व तुरबत को निकाला गया जिसके साथ अंजुमन जुल्फेकारिया मस्जिद तला ने नौहा और मातम करते हुए जुलूस को अपने कदीमी रास्ते से इमाम चौके बिकानी बीबी, बाग हाशिम, मल्हनी पड़ाव तक गया व वहां से पुनः अलम ताबूत और तुरबत के साथ इमामबाड़ा नकी फाटक में आकर सम्पन्न हुआ। उपस्थित जनसमूह ने अपनी-अपनी मुरादों को अलम और तुरबत के सामने मांगा और जिनकी मुरादे पुरी हो गयी थी। उन्होंने अलम पर नर्ज करायी। इसी क्रम में मुफ्ती मोहल्ला वास्ती हाउस में महिलाओं ने भी सात मोहर्रम पर मजलिस मातम व ताबूत उठाया। जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने में जौनपुर अजादारी कौसिंल के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद हसन, महासचिव मिर्जा जावेद सुल्तान, युवा अध्यक्ष तालिब रजा शकील, संगठन सचिव जफर अब्बास उर्फ जफ्फू, युवा महासचिव शाहिद हुसैन गुड्डू मो. जमा, तहसीन अब्बास सोनी, मो. मुस्लिम हीरा, असलम नकवी, नासिर रजा गुड्डू, शमसीर, उपाध्यक्ष शकील अहमद, कैफी, वजीर हसन व पुरानी बाजार चौकी इंचार्ज अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।

Related

featured 926592621804334264

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item