सरसौडा में चोरी का असफल प्रयास, गृहस्वामी की जागरूकता से उल्टे पांव भागे चोर
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_275.html
गौराबादशाहपुर(जौनपुर) स्थानीय थानाक्षेत्र के सरसौडा गांव में गुरूवार की रात
चोरो ने एक घर में सेध लगाकर चोरी का असफल प्रयास किया। हालांकि गृहस्वामी
के जाग जानें से वे चोरी में सफल नही हो पाये तथा उन्हे उल्टे पांव भागना
पडा।
सरसौडा
गांव निवासी अशोक पाण्डेय के घर में गुरूवार की रात आधी रात के बाद चोरो
नें घर के पीछे से सेंध लगाने का प्रयास किया। उसी समय अशोक पाण्डेय
लघुशंका के लिये छत पर गये थे। घर के पीछे से आ रही खटर पटर की आवाज पर
उन्होने छत से टार्च जलाई तो कुछ लोग घर के पीछे सेंध काटने का प्रयास करते
दिखे तथा शोर मचाने पर भागने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोगो नें भी चोरो का
पीछा किया परन्तु अंधेरे का लाभ उठाकर चोर भागने में सफल रहे। इस तरह के
प्रयास दो बार पहले भी उक्त गांव में हो चुके है। ग्रामीणो के अनुसार कभी
भी उक्त गांव में पुलिस गश्त पर नही पहुंचती है जिसकी वजह से चोरों का
होसला बुलंद है तथा वे बार बार चोरी का प्रयास कर रहे हैं।

