नाबालिग को लेकर प्रेमी फरार, थाने से लेकर एसपी आफिस तक भटक रहा पिता

गौराबादशाहपुर(जौनपुर) स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव से चौदह वर्षीय किशोरी को उसी गांव निवासी एक युवक प्रेमप्रपंच के चलते भगा ले गया। किशोरी का पिता अपनी पुत्री को वापस पाने के लिये तहरीर लेकर थाने पहुंचा तो उसे वहां से टरका दिया गया। अंत में पीडित एसपी आफिस पहुंचा जहां से उसे कार्यवायी का भरोस देकर वापस भेज दिया गया।
नबालिग किशोरी कि पिता द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार स्थानीय थानान्तर्गत एक गांव निवासी चौदह वर्षीय किशोरी को उसके पडोस में रहने वाले एक युवक नें प्रेमजाल में फांस लिया था तथा गुरूवार की रात शौच के लिये गयी उक्त नबालिग को लेकर फरार हो गया। काफी देर तक जब वह घर वापस नही आयी तो परिवार के लोगों ने खोजना शुरू किया तथा कहीं न मिलने पर शुक्रवार को नाबालिग का पिता थाने पर तहरीर देने के लिये गया जहां से उसे इधर उधर की बातें कर टरका दिया गया। थाने से कोई कार्यवायी न होने पर उक्त नाबालिग का पिता एसपी आफिस में जाकर तहरीर दिया जहां प्रार्थना-पत्र लेकर उसे कार्यवायी करनें का भरोसा देकर वापस भेज दिया गया। 
इस सम्बन्ध में गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार दीक्षित से बात की गयी तो उन्होने बताया कि अभी उन्हे कोई तहरीर नही मिली है। फोन पर किसी ने उस तरह की घटना की सूचना दी है। जैसे ही तहरीर मिलेगी मुकदमा  दर्ज कर तत्काल कार्यवायी की जायेगी।
ज्ञातव्य हो कि उक्त युवक द्वारा नाबालिग को लेकर फरार होने की वजह से उक्त गांव में तनाव की स्थिति बन गयी है तथा किसी घटना के होने से इनकार नही किया जा सकता।

Related

news 4752266723837108730

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item