मनरेगा कर्मिकों का धरना जारी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन की जिला इकाई के तत्वावधान में सेवा नियमावली बनाये जाने तथा वेतन विसंगति दूर करने के लिए कलेक्ट्रेट में विकास भवन के सामने गुरूवार को चौथे दिन धरना जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने कहाकि अपनी मांगों के समर्थन वे विगत वर्ष से संघर्ष कर रहे हैं परन्तु प्रदेश सरकार द्वारा मनरेगा कार्मिकों को भ्रमित करते हुए किसी प्रकार का सार्थक कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होने कहा कि मागों के समर्थन में तीन अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार एवं व धरना दे रहे है। धरने में सभी लेखा सहायक, कंप्युटर सहायक अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे।

Related

news 3240175357932372420

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item