जौनपुर । जिला के पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल व समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट का असामयिक निधन हो गया है ।
कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ,मडियाहू विधायक श्रद्धा यादव , पूर्व
मंत्री के0पी0यादव,श्रीराम यादव,जसवंता यादव पूर्व विधायक अफजाल अंसारी ,
लालबहादुर यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव , सपा जिला उपाध्यक्ष
राजनाथ यादव, बिजली मजदूर पंचायत के जिला मन्त्री संजय कुमार यादव व् तमाम
पार्टी के कायकर्ता व् अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी व अधिवक्ता उपस्थित होकर
श्रधांजलि दी। जिससे दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ की अपूर्णनीय क्षति हुई है। शोक में दीवानी न्यायालय कर्मी गुरूवार को न्यायिक कार्यो से विरत रहे। ज्ञात हो कि वीरेन्द्र यादव 6-8-2016 को जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल पद से रिटायर्ड हुए थे। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन जौनपुर व शासकीय अधिवक्ता गण की तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे तथा उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। अध्यक्षता दिनेश कुमार सिंह व संचालन मंत्री अनिल कुमार ने किया। शोक सभा में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।