छाता से सजाया गया दुर्गा पूजा पण्डाल बना आकर्षण का केन्द्र
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_352.html
जफराबाद। जै श्री संस्था रसूलाबाद द्वारा छाता से सजाया गया दुर्गा पूजा का भव्य पण्डाल क्षेत्रवासियों में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। दूसरी ओर शारदीय महानवरात्रि का पर्व होने के कारण क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है। चहुॅओर माता भगवती का जयकारा गूॅज रहा है। माॅ के भक्तगण अपने-अपने घरों में नव कलश की स्थापना पूजा पाठ कर रहे हैं। जफराबाद क्षेत्र में जै श्री राम संस्था दुर्गापूजनोत्सव रसूलाबाद के अतिरिक्त नवयुवक दुर्गा पूजा समिति नासही, सेवा समिति दुर्गा पूजनोत्सव शेखवाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों यथा-दरीबा, नावघाट, अहमदपुर, हौज, मखदूमपुर कबूलपुर में पूजा पण्डाल के लोग सजाने संवारने में तन-मन-धन से जुटे हुए हैं।
