बाइक सवार बदमाशो ने एक महिला ने लूटा 50 हजार के गहने
https://www.shirazehind.com/2016/10/50.html
जौनपुर । मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के बसुही नदी के पास स्थित सीर गांव के
पास स्कूटी से जा रही माँ बेटी को बाइक सवार तीन लूटेरो ने ओवरटेक कर बाइक
चला रही बेटी के गले से मंगलसूत्र व लॉकेट सहित चेन लूट कर भाग निकले जिसकी
कीमत 50 हजार से अधिक की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
रामपुर थाना क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी बबलू सिंह की पुत्री आँचल सिंह
23 वर्ष अपनी माँ नीरज सिंह के साथ मडियाहू खरीदारी करने आई थी।शाम लगभग 6
बजे घर वापस जा रही थी आँचल बाइक चला रही थी मड़ियाहूं भदोही मार्ग पर स्थित
सीर गांव के पास जैसे ही वह पहुंची कि पीछे से बाइक सवार तीन लूटेरे
ओवरटेक कर स्कूटी रोक कर उसके गले में पड़ा सोने का मंगलसूत्र व लॉकेट सहित
चेन लूट कर भदोही की तरफ भाग निकले माँ बेटी के शोर मचाने पर राहगीरों ने
मड़ियाहूं पुलिस को सुचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जाँच पड़ताल
कर रही है। पीड़ित के परिजनों ने घटना की लिखित तहरीर दे दी है। समाचार लिखे
जाने तक प्राथमिकी दर्ज नही की गई थी।
