जरूरत पड़ेगी तो फिर पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे : पार्रिकर

लखनऊ। देश के रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर बेहतर ढंग से नियोजित सर्जिकल स्ट्राइक से बेहद उत्साहित हैं। लखनऊ में आज पूर्व सैनिकों के समारोह में पार्रिकर ने भरोसा जताया कि देश की सीमा हर तरफ से बेहद सुरक्षित है। लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल में आयोजित एक समारोह में मनोहर पार्रिकर ने कहा कि अगर एक या फिर दो बार जरूरत पड़ी तो हम फिर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकियों को मारेंगे। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से देश में जो माहौल बना है उसे बनाए रखने की जरूरत । लखनऊ में अपने स्वागत समारोह में पार्रिकर ने कहा मैं सीधा हूं लेकिन टेढ़े लोगों का इलाज जानता हूं। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद मनोहर पार्रिकर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम अब किसी भी चुनौती के बेहतर ढंग से सामना करने को पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमा सुरक्षित है। इससे पहले ताजनगरी आगरा में आज देश के रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने सेना की बहादुरी पर संदेह करने वालों को आड़े हाथ लिया।पार्रिकर आज आगरा में एक समारोह में थे। इस दौरान मनोहर पार्रिकर अपने अंदाज में थे। उन्होंने कहा कि यह देश में शायद पहली बार हो रहा है कि देश की सेना की कार्रवाई को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है। देश की रक्षा के लिए अपने प्राण गंवाने वाले सैनिकों पर इस पहले देश में कभी भी किसी ने उंगली नही उठाई। यह पहला मौका है कि जब सैनिकों पर संदेह किया जा रहा है।
साभार
दैनिक जागरण

Related

politics 2645526441377418285

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item