मडियाहूँ हमारी कर्मभूमि है हम इसे कभी नहीं छोड़ेंगे : अरविन्द सिंह दारा
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_309.html
पिछले कई सालो में विकास से कोसो दूर हो गई मडियाहूँ विधानसभा
जौनपुर। मडियाहूँ हमारी कर्म भूमि है यहाँ के लोगो का स्नेह सहयोग और आशीर्वाद हमें हमेशा मिलता है। मुझे बहुत ख़ुशी मिलती है जब मै मडियाहूँ की जनता की भलाई के लिए कुछ करता हूँ। उक्त बाते मडियाहू नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के अपने जनसम्पर्क कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में अरविन्द सिंह दारा ने कही। उन्होंने कहा की पिछले कई सालो में मडियाहूँ विकास से कोसो दूर हट गया है। इस विधानसभा चुनाव में जनता जो विकास रूपी चेहरा होगा उसे ही चुनेगी। भारत पाक संबंधो के बारे में अरविन्द सिंह दारा ने कहा की सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान बौखला गया है। जो कार्य कांग्रेस कई सालो में नहीं कर सकी उसे हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री ने कर दिखाया है। सूबे की सियासी हालात पर तंज कसते हुए कहा की बाप और बेटे आपस में बात नहीं कर रहे है। जनता खुद को ठगी महसूस कर रही है।