आ रो के पानी को लेकर मारपीट
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_437.html
जलालपुर( जौनपुर )स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी जौनपुर राजमार्ग पर शनिवार के दिन बीबनमऊ गेट के समीप आ रो के पानी के चलते मारपीट में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। बताते हैं कि शिव शंकर यादव पुत्र राम नारायण यादव निवासी बीबनमऊ के प्रांजल आर ओ प्लांट पर प्रदीप सिंह ,चिंटू सिंह पुत्र गण विनय सिंह एवं सतीश सिंह पुत्र घुरहू सिंह बृजेश सिंह उर्फ डिंपल अपने साथियों के साथ आरो प्लांट पहुंचे और पानी की मांग करने लगे आरो प्लांट मालिक द्वारा पानी की असमर्थता जताते हुए कहा कि मेरे पास इस वक्त पानी मौजूद नहीं है तो मां बहन की गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे जब शिव शंकर यादव ने विरोध किया तो आरो प्लांट के अंदर घुसकर उपरोक्त लोगों ने मारना पीटना शुरु कर दिया। जिसे शिव शंकर यादव ओम प्रकाश यादव एडवोकेट समेत संतोष यादव गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां पर डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद शिवशंकर तथा ओमप्रकाश की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गौरतलब हो कि सतीश सिंह तथा बृजेश सिंह उर्फ डिंपल सिंह धारा 302 के मामले में आजीवन सजा याफ्ता है घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय गुप्ता ने मामले को संज्ञान में लेकर धारा 4 52/352/ 323/ 504 /506/ 427 आई पी सी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल मे जुट गये।
