बूथो का हुआ निरीक्षण, दो बीएलओ को खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति

मछलीशहर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के तमाम मतदान बुथो का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने निरीक्षण करने के बाद बीएलओ एंव अपने अधिनस्त कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बताते है कि इन दिनों छूटे हुए मतदाताओ का नाम मतदाता सूचि में जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और बीएलओ अपने अपने बुथो पर बैठ कर नए मतदाताओ का नाम मतदाता सूचि में जोड़ने के साथ साथ बाहरी एंव मृतक मतदाताओ का नाम काटने के लिए दिन रात प्रयास कर रहे है ताकि किसी भी बाहरी मतदाताओ का नाम मतदाता सूचि में न रह पाये और कोई भी मतदाता का नाम भी न छूटने पाये।
दो बीएलओ को खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति
  मुगराबादशाहपुर विधान सभा के गोताव एंव बाल्हापुर के बीएलओ के बूथ पर निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।बताते है कि शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने गोटाव गाव में पहुचे जहा पर तैनात। बीएलओ निर्मला देवी बूथ से नदारत रही इसी प्रकार बाल्हापुर गाव में उक्त अधिकारी द्वारा निरीक्षण करने के दौरान बीएलओ गुलशन बानो भी नदारत रही।दोनों बीएलओ के नदारत होने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा।

Related

news 8800885429032080105

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item