गीत प्रस्तुति में नेहरू बालोद्यान अव्वल
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_622.html
जौनपुर । भारत विकास परिषद के तत्वावधान में हिन्दी एवं संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन सुतहट्टी चैराहा पर किया। जिसमें सात विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। इसमें शामिल बच्चों ने हिन्दी व संस्कृत गीत की प्रस्तुति कर लोगों को मन मोह लिया। प्रथम पुरस्कार नेहरू बालोद्यान, दूसरा पुरस्कार जनककुमारी बालिका इण्टर कालेज, तीसरा पुरस्कार स्लाफ्ट डेल स्कूल शीतलगंज को दिया गया। निर्णायक मण्डल में अवनीन्द्र तिवारी, सूर्य प्रकाश मिश्र, पंकज सिन्हा रहे। संस्थाअध्यक्ष विक्रम गुप्त ने पुरस्कार वितरित किया। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीम 15 अक्अूबर को वाराणसी में होने वाली समूह गान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इसके पूर्व निर्णायक मण्डल ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का आरंभ किया।

