इलेक्ट्रानिक तराजू में भी घटतौली
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_719.html
जौनपुर। जिले भर में इलेक्ट्रानिक तराजू में भी घटतौली की जा रही है और ग्राहकों को ठगा जा रहा है। अगर आप परचून या किसी फुटकर की दुकान से कोई सामान खरीद रहे हैं तो एक बार इलेट्रॉनिक कांटे को अच्छी तरीके से चेक कर लें। इसके लिए कांटे पर कुछ सामान तौल कर देख सकते हैं। इसके बाद ही बाकी का सामान का वजन करायें क्योंकि बड़ी संख्या में दुकानदारों ने इलेट्रॉनिक कांटे में सेटिंग कर रखी है। यह सेटिंग आठ से दस ग्राम तक है। इससे दुकानदार घटतौली कर रहे हैं। घटतौली को रोकने के लिए इलेट्रॉनिक कांटा से सामान तौलने पर जोर दिया गया था, योंकि इसमें गड़बड़ी की आशंका कम रहती है। पुराने बांट घिस जाते हैं या फिर पत्थर के बांट का वजन सही नहीं होता है, लेकिन अभी तक यह माना जा रहा था कि गड़बड़ी नहीं हो सकती है। हर माह बांट माप विज्ञान कार्यालय में 25 से 30 शिकायतें पहुंचती हैं। जिसमें 8 से 10 शिकायतों की जांच की जाती है। बाकी की शिकायतों को बिना जांच के ही निपटा दिया जाता है। इससे दुकानदारों की गड़बड़ी का पता नहीं चलता है।

