महागौरी को माथा टेकने उमड़े श्रद्धालु
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_177.html
जौनपुर। शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के पूजा अर्चना एवं शक्ति उपासना के महापर्व नवरात्र को लेकर पूरे जिले में मची हुई है। धूम मची हुई है। पूजा पण्डालो में मां के जयकारे गूंज रहे हैं। कई जगह पूरी रात देवी जागरण हो रहे है। देवी के गीतो से पूरा शहर गुंजायमान हो रहा है। हर और भक्ति गीतो की बोल तथा भव्य और आकर्षक स्वरूपो से सजे पण्डालो को लेकर पूरा वातावरण भत्तिमय हो उठा है। जबकि महाष्टमी को मां दुर्गा की आठवीं शक्ति महागौरी के पूजन के लिए शक्तिपीठो और पूजा पण्डाल में श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी रही। नवरात्र के आठवे दिन महाष्टमी को माता महागौरी की पूजा अर्चना के बाद मां के मुंख का पट खोला गया तथा शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर लोग भाव विभोर हो उठे। वैसे भी नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओ में एक अजीब सा उत्साह और उमंग देख जा रहा है। पण्डालो में देवी जागरण की धूम मची हुई है। ज्ञातव्य हो कि महागौरी का वर्ण पूर्णतः गौर है। इस गौरता की उपमा शंख, चन्द्र और कन्द के फूल के रूप में दी गयी है। इनकी आयु आठ वर्ष मानी गयी है। इनके समस्त आभूषण आदि भी श्वेत हैं। इनकी चार भुजायें है। इनकी मुद्रा अत्यन्त शान्त है। मां शीतला धाम चौकिया और मैहर मन्दिर परमानतपुर में सवेरे से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए कतारे लगाये खड़े रहे और घण्टों बाद मां का दर्शन पा सके। धामों में मेला लगा हुआ है। बच्चे और महिलायें सामानों की खरीददारी किये।

