जफराबाद में डेंगू का मिला मरीज, क्षेत्रवासी दहशत में
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_727.html
जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद के मोहल्ला नासही शिया बस्ती में डेंगू ने एक छात्र को अपने चपेट में ले लिया। डेंगू से पीड़ित छात्र के उपचार हेतु परिजनों ने एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ला निवासी वसीम आब्दी का पुत्र सलमान जो बी0ए0 प्रथम वर्ष का छात्र है,ं को खतरनाक ज्वर डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया है। उक्त शिया बस्ती में डेंगू द्वारा पांव पसारे जाने से क्षेत्रवासी दशहत में हैं। एम0एच0कानवेन्ट स्कूल के संचालन बब्बू आब्दी ने बताया कि मोहर्रम का पर्व शुरू होने से पूर्व नगर पंचायत जफराबाद से शिया बस्ती में समुचित साफ-सफाई एवं मच्छरों के रोकथाम हेतु फागिंग कराये जाने की मांग की गयी थी, जिसके फलस्वरूप मात्र एक बार फागिंग कराया गया जिससे डेंगू के मच्छरों ने इस बस्ती में पांव पसारना शुरू कर दिया। बब्बू ने नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा बरनवाल एवं अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम का ध्यान उक्त शिया बस्ती सहित कस्बे के सभी मोहल्लों में नियमित रूप से फागिंग कराये जाने की मांग की है ताकि किसी और व्यक्ति को डेंगू अपनी चपेट में न ले सके।