मुक्ति पाने का सही मार्ग है राम नाम का स्मरण- पं. सूबेदार

खेतासराय (जौनपुर)। बड़नपुर मे मानव उत्थान सेवा सिमित द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन शनिवार की रात कथा वाचक पंडित सूबेदार उपाध्याय ने कहा कि राम कथा श्रवण मात्र से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।जीवन में राम नाम के अलावा कुछ साथ नहीं जाता है।राम नाम का स्मरण ही मुक्ति पाने का सही मार्ग है।
रामलीला मैदान में चल रहे संगीतमयी कथा में श्रोताओं की अपार भीड़ रही।कथा व्यास ने धनुष यज्ञ और राम विवाह का भावपूर्ण कथा सुना कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।पुष्प वाटिका का वर्णन करते हुए सुनाया कि सीता जी पुष्पवाटिका में गौरी पूजन के लिये गयीं थी।जहां पर भगवान श्री राम अपने गुरु के पूजन हेतु पुष्प लाने गये थे।वहीं पर मां सीता और भगवान राम की भेंट हुई थी।धनुष यज्ञ का वर्णन करते हुए कहा कि अपने गुरु विश्वामित्र के आदेश पर जब भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा तो पूरा ब्रह्मांड कांप उठा था।इसके बाद कथा व्यास ने परशुराम संवाद और राम विवाह का कथा श्रवण कराया।
इससे पहले संजय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रामबुझ,  राम आसरे, शिव पूजन उपाध्याय, राम कृपाल सिंह, बंटी सिंह ने कथा व्यास को पुष्प माला समर्पित कर आशीर्वाद लिया। संचालन पंडित सुभाष उपाध्याय ने किया।

Related

news 2859960518439080753

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item