कायस्थ समाज को तोड़ने का काम कर रहे है संगठन :आर के सिन्हा

जौनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी समिति के सदस्य व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा आज जौनपु में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान  में आयोजित संगत पंगत चित्रांश सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने आये हुए थे।
इस मौके पर उन्होने चित्रांश बंधुओ को सम्बोद्यित करते हुए कहा कि कायस्थ समाज एक है उसे तोड़ने का काम संगठन कर  रहे है। मसरूम तरह फैले ये कायस्थ संगठन अपनी अपनी मजबूती के लिए कायस्थो का दिग्भ्रमित कर रहे है। सांसद श्री सिन्हा ने कहा कि हमारे समाज के लोग देश ही विदेशो तक फैले हुए । हर विद्या में कायस्थ समाज के लोग कार्य करते हुए अपने कुल और देश का नाम रोशन कर रहे है। उन्होने कहा कि अब समय आ गया है हमें  अपनी ताकत  दिखाने की।  जब  हम लोग एक मंच पर आयेगें तभी राजनैतिक पार्टिया हमारे समाज को तवज्जो देगी।
अंत में उन्होने चित्रगुप्त धर्मशाला के लिए पांच लाख रूपये मदद देने का एलान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दीवानी बार के पूर्व अध्यक्ष आमोद सिन्हा ने किया। संचालन भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया ने किया।
इस मौके पर आशोक श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव बांकेलाल श्रीवास्तव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव हिमांशू श्रीवास्तव मंयक श्रीवास्तव प्रदीप अस्थाना ऋषि श्रीवास्तव शैंकी अमूल्य श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में कायस्थ बंधु मौजूद रहे।


Related

news 2115675573506454204

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item