शहीद राजेश सिंह के बेटे को सांसद आर के सिन्हा ने लिया गोद
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_967.html
राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा आज कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आये हुए थे। कार्यक्रम के बाद वे एक पत्रकार वार्ता को सम्बोद्यित किया। पत्रकार वार्ता में केन्द्र और प्रदेश सरकार के नेताओ द्वारा की गयी उपेक्षा पर पत्रकारो द्वारा जब सवाल किया गया तो उनके होश उड़ गये। पत्रकारवार्ता समाप्त होने के बाद ही वे फौरन सरायखाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव पहुंचकर शहीद राजेश सिंह के घर पहुंच गये। वहां पर उन्होने शहीद के पिता राजेन्द्र सिंह, पत्नी जूली सिंह ,मां प्रभावती से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया। उन्होने शहीद के बेटे निशात को पढ़ाई कराने के लिए गोद लिया पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने की बात कही और उनके परिवार वालो को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायत दिया। पत्नी ने अपने सांस ससुर के बुढ़ापे का हवाला देते हुए नौकर करने में असहमत जतायी।
मालूम हो कि जौनपुर जिले के सरायखाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव के निवासी राजेन्द्र प्रसाद सिंह का बेटा राजेश सिंह बीते 18 सितम्बर को जम्मू-कश्मीर के उड़ी कैम्प में हुए आतंक हमले में शहीद हो गये थे। शहीद का शव 20 सितम्बर की देर शाम उनके गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया था। इस वारदात में उसकी मां प्रभावती देवी की कोख सूनी हो गयी पत्नी जूली के मांग का सिन्दूर धुल गया था। छः वर्षीय बेटा निशात के सिर से पिता का साया उठ गया था पिता राजेन्द्र सिंह की बुढ़ापे की लाठी टूट गयी थी। जौनपुर के लाल के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरा जिला अपने बेटे की शहादत पर गर्व महसूस कर रहा था।

