झगड़ा सुलझाने में युवक की हत्या

जौनपुर । जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मेहरावा गांव में दो पक्षों में मारपीट के दौरान गांव के अधेड़ और उसका पौत्र  विवाद शान्त कराने लगे। इतने में दोनों पक्ष उनपर हमलावर हो गये। घटना में दोनों दादा-पौत्र गंभीर रुप से घायल हो गये। उपचार के लिए दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान पौत्र की मौत हो गयी जबकि दादा की हालत गंभीर बनी हुई है। बताते हैं कि उक्त गांव में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच गांव निवासी 55 वर्षीय पूंसराज 55 वर्ष और उसका 20 वर्षीय पौत्र शरद पुत्र अशोक दोनों पक्षों का झगड़ा शांत कराने लगे। इतने में दोनों पक्ष क्षुब्ध होकर इन्हीं दोनों लोगों को पीटना शुरु कर दिये और पौत्र को पीटकर अधमरा कर दिये। किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पौत्र शरद की मौत हो गयी जबकि पूंसराज की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पुलिस को दे दी गयी है।

Related

news 1992642156377381711

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item