जौनपुर के बदरे आलम राजस्व संग्रह अमीन उ0प्र0 के प्रान्तीय मंत्री निर्वाचित
https://www.shirazehind.com/2016/11/00.html
जौनपुर। राजस्व संग्रह अमीन संघ उ0प्र0 का द्विवार्षिक निर्वाचन 6 नवम्बर को लखनऊ में जिलाध्यक्ष हुबलाल शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें बहुमत के आधार पर प्रान्तीय पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जनपद जौनपुर के बदरे आलम राजस्व संग्रह अमीन उ0प्र0 के प्रान्तीय मंत्री निर्वाचित हुए। आज सदर तहसील के संग्रह अमीनों द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिले के सभी तहसील अध्यक्ष/मंत्री उपस्थित रहे। इस अवसर पर सदर तहसील के अध्यक्ष दशरथ कुमार मौर्य ने कहा कि अमीनों के लिए यह गौरव की बात है। कार्यक्रम को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलामंत्री सी0बी0 सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, अध्यक्ष कलेक्टेªट मिनिस्ट्रीयल संघ विजय प्रताप सिंह, मंत्री यतेन्द कुमार यादव, अखिलेश पाठक, सुरेन्द्र प्रताप दूबे, अगनू राम सरोज, मधुकर द्विवेदी, कुंज बिहारी सिंह, मोहम्मद ईदू ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिले भर के सभी संग्रह अमीन मौजूद थे। उक्त जानकारी अध्यक्ष राजस्व संग्रह अमीन संघ हुबलाल शुक्ला ने दी है।

