10 नवम्बर को दिव्यांग कैम्प तैयारी, अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश



जौनपुर।  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर एलिम्को के सौजन्य से 10 नवम्बर 2016 को पूर्वान्ह् 10 बजे टी0डी0पी0जी0 कालेज परिसर में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर 6631 चयनित पात्र दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, दृष्टि बाधितार्थ फोल्डिंग छड़ी आदि उपकरणों को निःशुल्क वितरण किया जायेगा। जो पूर्व में सभी तहसीलों में लगाये गये परीक्षण शिविरों में चिन्हित किये गये है को वितरण किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम के लिए जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने अधिकारियों के साथ आज कलेक्टेªट सभागार में तैयारी के लिए दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने बताया कि जनपद के विकास खण्डों, तहसीलों से दिव्यांगों के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए दिव्यांगों के आने व जाने तथा बैठक व इन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए ट्राफिक व्यवस्था आदि के मद्देनजर रखते हुए बैठक हुई। जिलाधिकारी ने डयुटी में लगाये गये अधिकारियों की जिम्मेदारी, जैसे सीटिंग प्लान, पेयजल व्यवस्था, दिव्यांगों के आने व जाने, मेडिकल कैम्प स्थापित किये जाने, एम्बुलेन्स की व्यवस्था, सफाई कार्य, ब्लाक वाइज रा बनाये जाने आदि बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा किया तथा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के दूर दराज के विकास खण्ड से आये दिव्यांगजनों को विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें पहले उपकरण उपलब्ध करा दिया जायेगा ताकि उनके घर जाने में कोई दिक्कत न आने पाये। इस कार्य हेतु खण्ड विकास अधिकारी प्रत्येक ब्लाक से पांच कर्मी को चयनित कर ड्यिूटी में लगाये। एलिम्को के महाप्रबन्धक पूर्व कर्नल पी के दुबे ने बताया कि आज रात 10 बजे तक दिव्यांगों के लिए बैच लगाने आदि की सामाग्री मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव को उपलब्ध करा दिया जायेगा। सहायक परिवहन अधिकारी प्रर्वतन सौरभ कुमार ने बताया कि कुल 236 बसे 16 ब्लाकों पर 9 नवम्बर को सायं 7 बजे तक उपलब्ध करा दिया जायेगा। विकास खण्ड धर्मापुर, करंजाकला, सिरकोनी, सिकरारा, नगर पालिका परिषद जौनपुर, टाउन एरिया जफराबाद के दिव्यांग अपनी सुविधा से टी0डी0 कालेज में पहुचेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी विकास खण्डों के लिए जिलास्तरीय प्रभारी/सहप्रभारी तैनात किये गये है। सभी अधिकारियों के साथ नौ नवम्बर को टी0डी0पी0जी परिसर में 3 बजे तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी दिया जायेगा। इसमें सभी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि 100 ट्रकों से दिव्यांगों के उपकरण विकास खण्डों में भेजने की व्यवस्था की गयी है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी दिव्यांगजन जिनका परीक्षण हो चुका है वे जॉच विशेषज्ञों द्वारा पर्ची के साथ आये। इस बैठक में सीडीओ शीतला प्रसाद, अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, सीआरओ राम सिंह, ज्वाइट मजिस्टेªट सतेन्द्र कुमार, आई0ए0एस0 शिवसरणपा, उपजिलाधिकारी बदलापुर ममता मालवीय, शाहगंज रामसकल मौर्य, मड़ियाहॅू जगदम्बा सिंह, पीडी जगदीश त्रिपाठी, डीआईओएस भाष्कर मिश्र, डीडीओ दयाराम, सभी खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, ए0आर0टी0ओ0 सौरभ कुमार, जिला विकलांग जन कल्याण अधिकारी राजेश सोनकर, ईओ नगर पालिका संजय शुक्ला, डीएसटीओ रामनारायण यादव एवं उप महाप्रबन्धक एलिम्को राजेश दूबे संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

news 3076851281259064413

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item